Home Himachal Pradesh जंगल में भटके 7 टूरिस्ट, रातभर चला रेस्क्यू

जंगल में भटके 7 टूरिस्ट, रातभर चला रेस्क्यू

शिमला। राजवीर दीक्षित 

(7 tourists lost in the forest; rescue operation lasted all night.) हिमाचल के चूड़धार क्षेत्र में रविवार को पंजाब और हरियाणा के 7 पर्यटक घने जंगल में रास्ता भटक गए। इनमें एक दंपति भी शामिल था। तीन पर्यटक किसी तरह वापस ट्रैक पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को बाकी साथियों के लापता होने की सूचना दी।

7 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही चौपाल पुलिस ने चूड़धार के दुर्गम और घने जंगल में रात के समय सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अंधेरा और कठिन पहाड़ी परिस्थितियां होने के बावजूद पुलिस टीम ने लगातार तलाश जारी रखी।

पुलिस ने आधी रात पताल खड्ड की ओर जंगल में फंसे दो पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद एक दंपति के भी जंगल में रास्ता भटकने की जानकारी मिली, जिसके बाद तलाश जारी रखी गई और उन्हें भी सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

सभी सुरक्षित, परिवारों ने ली राहत की सांस

शिमला के एसएसपी गौरव सिंह के अनुसार, सभी लापता पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया और उन्हें आश्रय दिया गया। करीब 7 घंटे चले इस अभियान के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रेस्क्यू किए गए पर्यटकों में पंजाब और हरियाणा के लोग शामिल हैं। चूड़धार ट्रेक घने जंगल और ऊंचाई वाले कठिन इलाके से होकर गुजरता है।

Translate »
error: Content is protected !!