शिमला । राजवीर दीक्षित
(Himachal’s Rishika creates history! She will now represent India at the World School Games) बिलासपुर की बेटी ऋषिका ने कुश्ती के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 53 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर ऋषिका ने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब वह ब्राज़ील के रियो डी जनेरियो में होने वाले U-18 वर्ल्ड स्कूल गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह उपलब्धि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के सिलेक्शन ट्रायल्स में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद मिली है।
मेहनत, लगन और जुनून ने हिमाचल की बेटी ऋषिका को दिलाई बड़ी कामयाबी।
53 किलो वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया और भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। ट्रायल्स में हिमाचल के 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन ऋषिका ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रही हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऋषिका की सफलता प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।
खेल मैदान में हिमाचल की चमक, ऋषिका का भारतीय टीम में चयन



















