कुल्लू/शिमला । राजवीर दीक्षित
(Why are questions being raised about the Parvati-II project? An investigation has begun after the water release) कुल्लू जिले में शनिवार रात पार्वती हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट-II से अचानक पानी छोड़े जाने की घटना को ऊर्जा निदेशालय ने गंभीरता से लिया है। मामले की जांच के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। साथ ही विभागीय अधिकारियों की एक टीम मौके पर भेजकर स्थिति का निरीक्षण करवाया जा रहा है।
ऊर्जा निदेशालय के निदेशक शुभ करण सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट और मौके के निरीक्षण के आधार पर सरकार को उचित कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।
अब सवाल यह है कि आखिर पानी अचानक क्यों छोड़ा गया और क्या इससे पहले लोगों को पर्याप्त जानकारी या चेतावनी दी गई थी?
NHPC प्रोजेक्ट में पानी के रिसाव की ताजा घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच प्रोजेक्ट की निगरानी और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब जरूरत है कि संबंधित अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच करें और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं।



















