Home India कुलगाम में CRPF पर आतंकी हमला! 3 जवान घायल, हमलावर फरार

कुलगाम में CRPF पर आतंकी हमला! 3 जवान घायल, हमलावर फरार

श्रीनगर। राजवीर दीक्षित 

 

(Terrorist attack on CRPF in Kulgam! 3 soldiers injured, attackers absconding) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने CRPF जवानों को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, वारदात करीब 2:15 बजे अखरान स्थित CRPF कैंप के पास हुई। यहां नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर बाइक सवार हमलावरों ने अचानक गोलियां चला दीं। हमले में घायल तीनों जवानों को अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

पहले भी आतंकी गतिविधियों को लेकर संवेदनशील रहा है कुलगाम

दक्षिण कश्मीर का कुलगाम जिला लंबे समय से आतंकी गतिविधियों को लेकर संवेदनशील रहा है। यह श्रीनगर से करीब 70 से 75 किलोमीटर दूर स्थित है। कुलगाम के साथ अनंतनाग और शोपियां के आसपास के इलाकों में भी पहले कई आतंकी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

चार दिन पहले आतंकी मददगार गिरफ्तार

इस घटना से चार दिन पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में आतंकियों की मदद करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, ये लोग एक आतंकी मॉड्यूल से जुड़े थे और महिलाओं को निशाना बनाने के साथ अलगाववादी विचारधारा के प्रचार में भी शामिल थे।

कुलगाम में CRPF जवानों पर हुई ताजा फायरिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में दिखा अनूठा नजारा, 10 साल की बच्ची और 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने एक साथ ली हिस्सा हिमाचल में पैराग्लाइडिंग के दौरान दर्दनाक हादसा! बीर-बिलिंग में पर्यटक की मौत कुलगाम में CRPF पर आतंकी हमला! 3 जवान घायल, हमलावर फरार माता-पिता के सामने देश के लिए गोल करना बेहद खास अनुभव: भारतीय हॉकी खिलाड़ी अंगद बीर पंजाब में जनगणना का बिगुल! 16 नवंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हरियाणा में शराब पार्टी के दौरान दोस्त का मर्डर! चंडीगढ़ में ली कार्बुजियर द्वारा डिजाइन किए गए हेरिटेज मैनहोल कवर चोरी, दो गिरफ्तार नशे के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे CM सुक्खू, मंडी में 13 नवंबर को जागरूकता मार्च पंजाब और हरियाणा पुलिस ने 2027 विधानसभा चुनावों से पहले बढ़ाई आपसी तालमेल बाबा नौध सिंह: 95 वर्ष की आयु में स्वर्ण मंदिर की रक्षा के लिए शहीद हुए महान सिख योद्धा