Home Haryana हादसा: वाटर पार्क में डूबने से बच्ची की मौत: स्कूल टीचर्स घुमाने...

हादसा: वाटर पार्क में डूबने से बच्ची की मौत: स्कूल टीचर्स घुमाने लाए थे, बेहोशी में निकाली गई, संचालक पर दर्ज हुई FIR.

पानीपत । राजवीर दीक्षित

(School Trip Turns Tragic as Child Drowns in Panipat Water Park) खबर हरियाणा से है, यहां पर 6 साल की बच्ची की वाटर पार्क में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची को उसके स्कूल के शिक्षक घुमाने के लिए लाए थे। मृतक बच्ची की पहचान हितेशी जैन के रूप में हुई है।

घटना पानीपत की है सभी बच्चे वाटर पार्क में नहा रहे थे। इसी दौरान बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में वाटर पार्क में डूब गई।

काफी देर बाद जब बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया तो वह बेहोश थी। शिक्षक उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्ची के शव का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। परिजनों ने स्कूल प्रशासन और वाटर पार्क संचालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नहाते वक्त बच्ची पर ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते वह वाटर पार्क में डूबी है।

➡️ Video: पंजाब-हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी मिले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को, जाने क्या रहा कारण

पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में राजेश जैन ने बताया कि वह संजय कॉलोनी का रहने वाला है। वह फोटोग्राफी का काम करता है। वह 3 बेटियों का पिता है। तीनों ही बेटियां कॉलोनी में स्थित GD पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। गुरुवार को स्कूल का टूर किंगलैंड वाटर पार्क में गया था।

दोपहर को रामलाल चौक स्थित रेनबो अस्पताल से कॉल आई। जिसमें उसे बताया कि उसकी 6 साल की बेटी हितेशी जैन की वाटर पार्क के पानी में डूबने से मौत हो गई है। पिता ने कहा कि उसकी बेटी की मौत स्कूल की लापरवाही से हुई है। इसमें वाटर पार्क वालों की भी लापरवाही है। दोनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ में दीवाली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 800 पुलिसकर्मी और 42 विशेष नाके तैनात आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-09): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-09): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-09): आज के पूज्य देव (भगवान शिव), पूजा विधान एवं महात्म्य पंजाब को गंग नहर के पानी पर रॉयल्टी का पूरा अधिकार: रवि इंदर सिंह चंडीगढ़-रोपाड़ हाईवे पर पटाखों के stalls और भारी भीड़ के कारण लगा लंबा जाम आम आदमी पार्टी को भाजपा की रणनीति की कोई चिंता नहीं: बलतेज पन्नू दीपावली के मौके पर सार्वजनिक परिवहन पर बढ़ा भारी दबाव, बस अड्डों पर दिखी भारी भीड़ पुनर सुरजीत पार्टी अपने दम पर लड़ेगी पंजाब चुनाव, गुरप्रताप वडाला ने दी जानकारी चंडीगढ़ में केवल ग्रीन क्रacker की अनुमति, दिवाली पर रहेगा दो घंटे का समय