Home Delhi आतिशी मार्लेना बनेंगी दिल्ली की CM, आप विधायक दल की बैठक में...

आतिशी मार्लेना बनेंगी दिल्ली की CM, आप विधायक दल की बैठक में चुनी गईं नेता

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Atishi Marlena will be the new Chief Minister of Delhi) दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना होंगी।

आज आम आदमी पार्टी की विधायक दल की मीटिंग में इस पर फैसला हुआ कि आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम 4.30 बजे राज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगे।

उम्मीद है कि इस दौरान ही केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे।

➡️ चने समोसे के साथ ‘फ्राई’ की गई मक्खियां भी। Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

इस्तीफे के साथ ही एलजी को विधायक दल के नेता के नाम की चिट्ठी भी सौंपी जा सकती है।

बता दें कि केजरीवाल ने कल ऐलान किया था कि वह दो दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर जनता की अदालत में जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली की नई सरकार में कोई डिप्टी सीएम नहीं होगा।

सिर्फ मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। दो नाम शार्ट लिस्ट किए गए हैं, जिनमें से एक आतिशी हैं।

पार्टी का इरादा किसी ऐसे व्यक्ति को लाने का है, जो सिस्टम को जानता हो और काम कर चुका हो।

पिछले दो घंटों से अरविंद केजरीवाल 2 नामों पर नेताओं से सलाह कर रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर आतिशी के लिए जोर दिया है।

 

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब चुनाव से पहले धार्मिक वोट बैंक साधने में जुटी AAP, 400 किमी लंबी गुरु रविदास शोभा यात्रा का ऐलान गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए वाराणसी पहुंचे पंजाब के मंत्री, 30 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 स्पा सेंटरों को नोटिस जारी, दो कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ पत्रकारों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज और ₹5 लाख दुर्घटना बीमा बठिंडा में पूर्व शिअद पार्षद का अनोखा प्रदर्शन: सीएम भगवंत मान की तस्वीरों वाली सब्जियों की माला पहनकर जताया विरोध धार्मिक चिन्हों के नाम पर युवाओं को परीक्षा से रोकना तानाशाही: सतपाल सिंह सत्ती 80वां मीरपुर पतन दिवस: चंडीगढ़ में 1947 नरसंहार के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान, आपात मदद के लिए क्यूआरटी शुरू BBMB में PESCO कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया! डॉ. सुभाष शर्मा ने चेयरमैन से की 26 कर्मचारियों को एडजस्ट करने की मांग छात्र आत्महत्या मामले में लव ट्राएंगल का खुलासा, एक साल बाद युवती पर केस दर्ज रेलवे में टीसी की नौकरी का झांसा देकर 13 युवाओं से 40 लाख की ठगी, दो के खिलाफ मामला दर्ज