Home India मालविंदर माली की गिरफ्तारी: धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

मालविंदर माली की गिरफ्तारी: धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

“Mali Arrested in Patiala: Social Media Post Sparks Controversy and Legal Action” कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पूर्व राजनीतिक सलाहकार, मालविंदर सिंह माली, को मोहाली पुलिस ने सोमवार देर शाम पटियाला से गिरफ्तार कर लिया।

माली के छोटे भाई रणजीत सिंह ग्रेवाल ने इस गिरफ्तारी की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की।

सूत्रों के अनुसार, माली को पटियाला स्थित उनके आवास से मोहाली सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी इंटरनेट मीडिया पर की गई एक पोस्ट के कारण हुई है, जो कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली थी।

इस मामले में आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और मामला एयरपोर्ट रोड स्थित आईटी थाना में दर्ज किया गया है।

➡️ नंगल में इस वॉयरल Video का सच जानने के लिए उत्सुक हुए लोग! Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

मालविंदर माली पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप है। पुलिस ने उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 299 और 196 के तहत आरोपित किया है। इन धाराओं के तहत माली के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले पोस्ट साझा करने का आरोप है।

मोहाली कोर्ट ने मालविंदर माली को 1 अक्टूबर तक के लिए पटियाला जेल भेजने का आदेश दिया है। इस बीच, मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस आवश्यक साक्ष्यों को इकट्ठा करने में लगी हुई है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब चुनाव से पहले धार्मिक वोट बैंक साधने में जुटी AAP, 400 किमी लंबी गुरु रविदास शोभा यात्रा का ऐलान गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए वाराणसी पहुंचे पंजाब के मंत्री, 30 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 स्पा सेंटरों को नोटिस जारी, दो कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ पत्रकारों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज और ₹5 लाख दुर्घटना बीमा बठिंडा में पूर्व शिअद पार्षद का अनोखा प्रदर्शन: सीएम भगवंत मान की तस्वीरों वाली सब्जियों की माला पहनकर जताया विरोध धार्मिक चिन्हों के नाम पर युवाओं को परीक्षा से रोकना तानाशाही: सतपाल सिंह सत्ती 80वां मीरपुर पतन दिवस: चंडीगढ़ में 1947 नरसंहार के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान, आपात मदद के लिए क्यूआरटी शुरू BBMB में PESCO कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया! डॉ. सुभाष शर्मा ने चेयरमैन से की 26 कर्मचारियों को एडजस्ट करने की मांग छात्र आत्महत्या मामले में लव ट्राएंगल का खुलासा, एक साल बाद युवती पर केस दर्ज रेलवे में टीसी की नौकरी का झांसा देकर 13 युवाओं से 40 लाख की ठगी, दो के खिलाफ मामला दर्ज