एडमोंटन । राजवीर दीक्षित
(Hindu Temple Vandalized Again in Canada: Khalistani Supporters Blamed) कनाडा में हिंदू पूजा स्थलों पर लगातार हो रहे हमलों के बीच एक और वारदात सामने आई है। एडमोंटन के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई।

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने जानकारी दी कि मंदिर पर भारत विरोधी नारे लिखे गए और भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य पर हमला किया गया। इस घटना का आरोप खालिस्तानी समर्थकों पर लग रहा है।
https://twitter.com/AryaCanada/status/1815562942458544447?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1815562942458544447%7Ctwgr%5Ebc7982a57c51e51cc5a75933940e429aecf24e53%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fworld%2Fcanada-hindu-temple-vandalised-again-in-canada-amid-rising-concern-over-extremist-activities-nepean-chandra-arya-deep-concern-23763838.html
नेपियन संसद सदस्य चंद्र आर्य ने हिंदू-कनाडाई समुदाय के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई। आर्य ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “एडमॉन्टन में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को फिर से तोड़ा गया है। पिछले कुछ सालों से ‘ग्रेटर टोरंटो एरिया, ब्रिटिश कोलंबिया और कनाडा के अन्य हिस्सों में भारत विरोधी नारे के साथ तोड़फोड़ की जा रही है।”
दिल्ली: एयरपोर्ट पर शख्स को आया हार्ट अटैक, महिला की फुर्ती और समझ ने बचाई बुजुर्ग की जान ⬅️ Video
‘हिंदू कनाडाई परेशान हैं’
सांसद आर्य ने अपने पोस्ट में खालिस्तानी चरमपंथियों के बढ़ते प्रभाव की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, “खालिस्तानी चरमपंथी नफरत और हिंसा की अपनी सार्वजनिक बयानबाजी से आसानी से बच निकलते हैं। हिंदू कनाडाई सच में परेशान हैं। मैं फिर से कनाडा की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का आह्वान करता हूं, इससे पहले कि ये बयानबाजी हिंदू कनाडाई लोगों के खिलाफ हमलों में तब्दील हो जाए।”
मंदिरों पर भारत विरोधी नारे
पिछले साल विंडसर में एक हिंदू मंदिर पर भी भारत विरोधी भित्तिचित्र लिखे गए थे, जिसकी व्यापक निंदा हुई थी और कनाडाई और भारतीय अधिकारियों ने इस पर कार्रवाई की मांग की थी।