Home Crime वीडियो की रंजिश में हैवानियत! 4 युवकों पर केस

वीडियो की रंजिश में हैवानियत! 4 युवकों पर केस

पठानकोट। राजवीर दीक्षित

(Barbaric act over a video dispute! Case registered against 4 youths) पठानकोट के थाना सदर क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के आरोपों के मुताबिक, वह 20 सितंबर को चंडीगढ़ से पठानकोट लौटी थी। मलिकपुर से गांव की ओर पैदल जाते समय रास्ते में दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उसे कथित तौर पर घेर लिया और झाड़ियों की ओर ले जाकर उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि युवकों ने उसके साथ यौन हिंसा की, उसके कपड़े फाड़े और मोबाइल फोन तोड़ दिया। शिकायत के अनुसार, आरोपी उससे वीडियो और सबूत जुटाने को लेकर नाराज थे और इसी बात को लेकर उसे धमकाया भी।

बाइक से टक्कर मारकर रास्ते में रोका

पीड़िता के अनुसार, मलिकपुर पहुंचने के बाद उसने अपने भाई को फोन किया था, लेकिन उसके व्यस्त होने के कारण वह अकेले गांव की तरफ पैदल निकल गई। इसी दौरान गांव के रास्ते में पीछे से दो बाइकों पर चार युवक आए और कथित तौर पर उसे टक्कर मारकर गिरा दिया।

आरोप है कि इसके बाद युवकों ने उसे सड़क किनारे झाड़ियों में खींच लिया और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया।

पुराने विवाद से जोड़कर देख रही पुलिस

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के साथ परिवार का पहले से विवाद चल रहा है। उनके मुताबिक, करीब एक महीने पहले दुकान के निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था और उस दौरान परिवार के साथ मारपीट की घटना हुई थी।

परिवार का दावा है कि उस घटना के दौरान युवती ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया था। मां के मुताबिक, इसी वीडियो और पहले दर्ज कराई गई शिकायत को लेकर आरोपियों में रंजिश थी।

चार युवकों के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर चार युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान विशाल, गगन, रंजीत और दक्ष के रूप में हुई है।

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस ने मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है।

महिला इंस्पेक्टर को सौंपी गई जांच

SSP मनप्रीत सिंह के अनुसार, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर रुपिंदरजीत कौर को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने तक आरोपियों पर लगे आरोपों को आरोप के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

Translate »
error: Content is protected !!