Home Bollywood ईशा अंबानी ने पहनी सोने की साड़ी और 200 करोड़ का ब्लाउज,...

ईशा अंबानी ने पहनी सोने की साड़ी और 200 करोड़ का ब्लाउज, हाथ में पकड़ा ‘आम’ बना चर्चा का विषय

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Isha Ambani wore a golden saree and a ₹200 crore blouse, while the ‘mango’ in her hand became the talk of the town”) मेट गाला के रेड कार्पेट पर इस बार सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी भारतीय लुक की हुई तो वह थी ईशा अंबानी की शाही एंट्री। ईशा ने मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई खास गोल्डन साड़ी पहनकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस साड़ी की सबसे खास बात यह थी कि इसे असली सोने के धागों से तैयार किया गया था। भारतीय टेक्सटाइल विरासत और पिचवाई कला से प्रेरित इस आउटफिट को बनाने में करीब 50 कारीगरों ने 1200 घंटे से ज्यादा मेहनत की।

लेकिन ईशा के लुक की असली चर्चा उनके 200 करोड़ रुपये के ब्लाउज को लेकर हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ब्लाउज में 1800 कैरेट से ज्यादा के 200 दुर्लभ ‘ओल्ड कट-माइन’ हीरे जड़े थे। इसे तैयार करने में करीब 2000 घंटे लगे और इसमें नीता अंबानी के निजी कलेक्शन की ऐतिहासिक ‘सरपेच’ भी लगाई गई थी, जिसने इस लुक को और भी रॉयल बना दिया।

रेड कार्पेट पर लोगों की नजरें ईशा के हाथ में पकड़े ‘आम’ पर भी टिक गईं। हालांकि यह कोई असली आम नहीं था, बल्कि मशहूर कलाकार सुबोध गुप्ता द्वारा बनाया गया एक खास आर्ट पीस था, जो भारतीय संस्कृति और विरासत को दर्शाता है। सोशल मीडिया पर यह ‘आम’ तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

ईशा ने अपने बालों में खास गजरा भी लगाया था, जिसे कागज, तांबे और पीतल से तैयार किया गया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी मां नीता अंबानी के डायमंड ज्वेलरी कलेक्शन के शानदार हार और महंगे नेकपीस के साथ अपने लुक को पूरा किया।

एक बार फिर ईशा अंबानी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय कला, शाही अंदाज और लग्जरी फैशन का ऐसा संगम पेश किया, जिसने दुनियाभर के फैशन प्रेमियों को प्रभावित कर दिया।

Translate »
error: Content is protected !!