Home Chandigarh पंजाब का सरपंच रातों-रात बना करोड़पति — “पापा, हमारी किस्मत जाग गई…”

पंजाब का सरपंच रातों-रात बना करोड़पति — “पापा, हमारी किस्मत जाग गई…”

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Punjab’s Sarpanch Became a Millionaire Overnight – “Papa, our destiny has finally changed…”) फिरोजपुर जिले के गांव सरूप सिंह वाला से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां गांव के सरपंच लखविंदर सिंह की किस्मत रातों-रात बदल गई। सिर्फ 7 रुपये की सिक्किम स्टेट लॉटरी टिकट ने उन्हें 1 करोड़ रुपये का मालिक बना दिया। बताया जा रहा है कि लखविंदर सिंह दो दिन पहले पंचायत के काम से जलालाबाद गए थे, जहां उन्होंने जल्दबाजी में एक लॉटरी टिकट खरीद ली। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि यही छोटी सी टिकट उनकी जिंदगी बदल देगी।

सबसे दिलचस्प बात यह रही कि सरपंच को अपनी जीत का पता सोशल मीडिया के जरिए लगा। एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें बताया जा रहा था कि 1 करोड़ रुपये का विजेता अब तक सामने नहीं आया है। जब लखविंदर सिंह ने अपनी टिकट नंबर 80B 10379 का मिलान किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भावुक होकर उन्होंने अपने पिता को गले लगाया और कहा, “अब हमारे बुरे दिन खत्म हो गए हैं, हमारी किस्मत जाग गई है।”

इस बड़ी जीत की खुशी में पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया। सरपंच अपने परिवार और गांव वालों के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच लॉटरी एजेंसी पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। बाजार में लड्डू बांटे गए और लोगों ने नाच-गाकर खुशी मनाई। लॉटरी एजेंसी के मालिक मुकेश बजाज और रवि बजाज ने भी इस जीत की पुष्टि करते हुए बताया कि 5 मई को निकले रिजल्ट में उनकी एजेंसी से बेची गई टिकट पर यह इनाम निकला है।

अब यह खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे किस्मत का सबसे बड़ा खेल बता रहे हैं।

Translate »
error: Content is protected !!