बिलासपुर। राजवीर दीक्षित
(Former Congress MLA Bambar Thakur Shot in Himachal, PSO Also Injured)हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर होली के दिन हमला हुआ। शुक्रवार दोपहर अज्ञात हमलावरों ने उनके सरकारी आवास में घुसकर करीब 12 राउंड फायरिंग की, जिसमें बंबर ठाकुर और उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है—बंबर ठाकुर को IGMC शिमला और उनके PSO को बिलासपुर एम्स रेफर किया गया है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
SP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
बिलासपुर के SP संदीप धवल ने बताया कि बंबर ठाकुर को जांघ में गोली लगी है, जबकि उनके PSO के पैर, पीठ और जांघ पर गोली या छर्रे लगने की संभावना है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए नाकाबंदी कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
🟨🟨🟨 होला-महल्ला उत्सव: तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए CM भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर
पहले भी हो चुका है हमला
बंबर ठाकुर पर इससे पहले फरवरी 2024 में भी हमला हुआ था, जिसमें उनका एक दांत टूट गया था। इस मामले में 11 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था। वहीं, जून 2024 में इस हमले के मुख्य आरोपी पर कोर्ट परिसर के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसमें बंबर ठाकुर के बेटे समेत पांच लोग गिरफ्तार हुए थे।
राजनीतिक सफर
बंबर ठाकुर 2012 में कांग्रेस के टिकट पर बिलासपुर से विधायक बने थे। हालांकि, 2017 में सुभाष ठाकुर और 2022 में त्रिलोक जम्वाल से चुनाव हार गए थे। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का करीबी माना जाता था।
पुलिस इस हमले के पीछे की वजह की जांच कर रही है। पूरा शहर अलर्ट पर है, और हमलावरों की तलाश जारी है।