हिमाचल 3 सीटों पर उपचुनाव में 70 प्रतिशत मतदान: जाने किस विधानसभा में सबसे ज्यादा 78.1% लोगों ने डाला वोट, नतीजा 13 जुलाई को।

शिमला । राजवीर दीक्षित

(Himachal Pradesh By-Elections See 70% Voter Turnout Across Three Constituencies) हिमाचल प्रदेश में 3 विधानसभा में हुए उपचुनाव में करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ है। नालागढ़ विधानसभा सबसे ज्यादा 78.1% लोगों ने वोट दिया। देहरा सीट पर 65.42% और हमीरपुर में 67.72% लोगों ने वोट डाला।

कई मतदान केंद्रों में शाम 7 बजे भी लोग वोट डालने को अपनी बारी का इंतजार करते लाइन में खड़े रहे। देहरा में 86250 वोटर में से 55408 ने वोट डाला। हमीरपुर में 78065 वोटर में से 52073 लोगों ने वोट दिया।

➡️    देखें Video: सवारियों से खचाखच भरी बस खाई में गिरी, 50 घायल

इन 3 सीटों पर 13 उम्मीदवार हैं। तीनों सीटों पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में है। सबकी नजरें देहरा सीट के उपचुनाव पर हैं।

यहां सीएम व डिप्टी सीएम की साख दांव पर है। सरकार ने यहां काफी मेहनत की है। यहां से मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह से होगा।

अब मतगणना 13 जुलाई को होगी। इसी दिन दोपहर 12 बजे तक तीनों सीटों के नतीजे आ जाएंगे। जिसके बाद ही सुक्खू सरकार की कार्यशैली का आंकलन हो पायेगा।