Home Crime ISI मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार; 4 ग्रेनेड बरामद

ISI मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार; 4 ग्रेनेड बरामद

तरनतारन। राजवीर दीक्षित 

(ISI module busted, 2 arrested; 4 grenades recovered) त्योहारों से पहले पंजाब में हिंसा फैलाने की कथित साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। तरनतारन पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और संभावित साथियों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के अनुसार, सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर रूपिंदरपाल सिंह को मिली खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार देर रात कार्रवाई की गई। खालरा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह की टीम ने खेमकरण क्षेत्र से कृष्ण सिंह और प्रिंसपाल सिंह को पकड़ा।

ड्रोन से पाकिस्तान से पहुंचे थे ग्रेनेड

प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि बरामद ग्रेनेड ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे गए थे। पुलिस को आशंका है कि इनका इस्तेमाल त्योहारों के दौरान पंजाब में हिंसक वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

खालरा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों, ISI से कथित संपर्क और किसी आतंकी संगठन से कनेक्शन की जांच कर रही है।

त्योहारों से पहले हाई अलर्ट

घटना के बाद त्योहारों के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ वाहनों की जांच और तलाशी अभियान भी तेज किए गए हैं।

Translate »
error: Content is protected !!