Home City News Video देखें: बहन को लेने जा रहे, नंगल में छात्र पर हमला...

Video देखें: बहन को लेने जा रहे, नंगल में छात्र पर हमला कर अंगुलिया काटी, सर पर तेजधार हथियार से हमला, सहम में लोग।

नंगल । राजवीर दीक्षित

(Nangal Student Injured by Assailants) पंजाब के जिला रूपनगर के नंगल में अपराधियों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे है। लोकल पुलिस की सख्ती को न मानते हुए मामूली झगड़ो के साथ साथ अब कई जगह खूनी संघर्ष की जानकारी भी सामने आ रही है।

घटना का Video देखने के लिए इस Line को Click करें।

आज नंगल के निकटवर्ती गांव के रहने वाले एक जमा दो के छात्र पर कुछ लोगो ने हमला कर उसके हाथ की उंगलियां ही काट डाली और इसके सर पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल किया गया है। हमलावर बच्चे को मारने की मंशा से ही आये थे।

खबर नंगल से है जहां प्लस टू का छात्र अपनी बहन को लेने जा रहा था कि कुछ लोगो ने उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

नंगल में आज गांव दोबेटा के रहने वाले परिवार के एक बच्चे पर हमला हुआ है।

घटना देर शाम की है व हमलावरों ने छात्र के हाथों की उंगलियां ही काट डाली। घटना के वक्त अगर छात्र शोर न मचाता तो यकीनन उसे बचाना मुश्किल हो जाता।

शहर के वार्ड नम्बर 1 से सटे गांव दोबेटा में देर शाम यह घटना सामने आई है। हमलावरों की दहशत इस कदर गांव में थी कि काफी देर तक कुछ लोगो को छोड़ बाकी लोग घरों से बाहर भी नही आये।

छात्र के एक हाथ की उंगलिया कट गई है व उसके सर पर गहरे घाव है। उसका स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है।

इस मामले में डीएसपी कुलबीर सिंह सिद्धू ने भी तुरंत जानकारी मिलने के बाद घायल बच्चे के ब्यान दर्ज करवा अगली कानूनी कारवाई शुरू करवाई है।

झगड़े के कारणों का देर रात तक कुछ भी पता नही चल पाया है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब में 13 नवंबर से महंगा हुआ वेरका दूध, नई दरें लागू संयुक्त किसान मोर्चा ने पीएम मोदी के दावों पर उठाए सवाल, 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए 184 चुनाव चिह्न अधिसूचित नंगल के पास संरक्षित कछुए का शिकार करने के प्रयास में दो गिरफ्तार पंजाब चुनाव रणनीति पर चंडीगढ़ में आरएसएस के शीर्ष नेतृत्व की बैठक ऑफिस के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से हत्या! बाइक सवार बदमाश फरार सीवर सफाई में मशीनों का उपयोग अनिवार्य: सफाई कर्मचारी आयोग पंजाब में 2027 का चुनावी चक्रव्यूह! RSS-BJP की हाईलेवल बैठक यमुना में पानी का संकट! भाखड़ा-पोंग डैम का जलस्तर भी लुढ़का शिव मंदिर के पास अवैध माइनिंग! BJP ने खोला मोर्चा