Home crime पंजाब में दो जगह से मोटरसाइकिल चोरी;CCTV में कैद हुई वारदात

पंजाब में दो जगह से मोटरसाइकिल चोरी;CCTV में कैद हुई वारदात

जालंधर। राजवीर दीक्षित

(Motorcycles stolen from two locations in Punjab; incident captured on CCTV) जालंधर शहर में वाहन चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर में दिनदहाड़े दो अलग-अलग जगहों से मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले सामने आए हैं। पहली वारदात फुटबॉल चौक स्थित जीएस होंडा शोरूम के बाहर हुई, जबकि दूसरी चोरी श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर से हुई। दोनों घटनाओं में चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं।

शोरूम के बाहर खड़ी बाइक पर चोर की नजर

पहली घटना फुटबॉल चौक के पास जीएस होंडा शोरूम के बाहर हुई। पीड़ित ने अपनी मोटरसाइकिल शोरूम के बाहर पार्क की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो बाइक गायब मिली।

सीसीटीवी फुटेज में एक युवक मोटरसाइकिल के पास पहुंचता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि युवक ने बाइक का लॉक तोड़ा और कुछ ही देर में मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। खास बात यह है कि फुटेज में आरोपी ने चेहरे पर मास्क भी नहीं लगाया हुआ था।

देवी तालाब मंदिर के बाहर भी बाइक चोरी

दूसरी वारदात श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर हुई। अजीत नगर निवासी युवक मंदिर में माथा टेकने पहुंचा था। उसने अपनी मोटरसाइकिल मंदिर के बाहर खड़ी की और अंदर चला गया। वापस लौटने पर बाइक गायब थी।

काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला तो सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। फुटेज में पीली टी-शर्ट और सिर पर परना पहने एक युवक मोटरसाइकिल ले जाता दिखाई दिया।

CCTV में कैद हुई वारदात, फिर भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करवाई गई है। पीड़ितों का आरोप है कि फुटेज में संदिग्ध साफ नजर आने के बावजूद अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

लगातार सामने आ रही वाहन चोरी की घटनाओं से शहरवासियों में चिंता बढ़ गई है। अब पुलिस के सामने चुनौती सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर चोरी हुई मोटरसाइकिलों को बरामद करने की है।

Translate »
error: Content is protected !!