Home Una News UGC नियमों पर भड़का विरोध, ऊना में 2 हजार का महामार्च

UGC नियमों पर भड़का विरोध, ऊना में 2 हजार का महामार्च

ऊना। राजवीर दीक्षित 

(Outrage over UGC rules; massive march of 2,000 in Una) अंब उपमंडल में शुक्रवार को स्वर्ण समाज ने UGC रेगुलेशन 2026 के खिलाफ महामार्च निकालकर विरोध जताया। प्रदर्शन में युवाओं, छात्रों और समाज के करीब 2 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मौजूदा नियमों पर आपत्ति जताते हुए इन्हें वापस लेने या छात्र हितों के अनुरूप जरूरी बदलाव करने की मांग उठाई।

महामार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ नारेबाजी की। आयोजकों के मुताबिक, नियमों का असर उच्च शिक्षा, शोधार्थियों के भविष्य और युवाओं के रोजगार के अवसरों पर पड़ सकता है।

राष्ट्रपति-पीएम और राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम अंब के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसमें UGC रेगुलेशन 2026 के मौजूदा स्वरूप पर आपत्तियां दर्ज कराते हुए नियमों को वापस लेने अथवा छात्र हित में संशोधन करने की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े फैसलों में छात्रों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

आयोजकों की मेहनत से जुटी भीड़

महामार्च को सफल बनाने में अजय शर्मा, सुनील ठाकुर, मुनीश शर्मा, विवेक शर्मा और सुनीश डढवाल समेत अन्य आयोजकों की भूमिका रही। आयोजकों ने कई दिनों तक लोगों से संपर्क कर उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

SC/ST एक्ट में अग्रिम जमानत की मांग

महामार्च में SC/ST एक्ट से जुड़ा मुद्दा भी उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से एक्ट में अग्रिम जमानत का प्रावधान किए जाने की मांग रखी। उनका कहना था कि कानून के निष्पक्ष क्रियान्वयन के लिए जरूरी प्रावधानों पर विचार किया जाना चाहिए।

महामार्च के जरिए प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें प्रशासन के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार तक पहुंचाईं।

Translate »
error: Content is protected !!