अम्ब। राजवीर दीक्षित
(Police raid Max Hotel; two youths arrested with ‘Chitta’ (synthetic drug).) नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मैक्स होटल में दबिश देकर दो युवकों को 13.12 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर चौधरी (28) पुत्र बलबीर चौधरी, निवासी कुणेरन, तहसील घनारी तथा मुकेश कुमार (28) पुत्र गुरनाम सिंह, निवासी भंजाल लोअर, तहसील घनारी के रूप में हुई है।
गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मैक्स होटल में कार्रवाई की। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 13.12 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।
नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका को लेकर भी पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।


















