Home Latest कुल्हड़ पिज्जा कपल को हाईकोर्ट ने दी सुरक्षा, निहंगों ने दी थी...

कुल्हड़ पिज्जा कपल को हाईकोर्ट ने दी सुरक्षा, निहंगों ने दी थी धमकी।

जालंधर । राजवीर दीक्षित

(Punjab’s Kulhar Pizza Couple Granted Security by High Court Amid Threats) पंजाब के जालंधर से संबंध रखने वाले कुल्हड़ पिज्जा कपल, सहज अरोड़ा और उनकी पत्नी गुरप्रीत को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। यह निर्णय तब लिया गया जब कपल ने हाल ही में एक जॉइंट याचिका दायर की, जिसमें उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से निहंग मान सिंह अकाली द्वारा कपल को धमकाने के मामले सामने आए थे, जिनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन धमकियों के चलते कपल ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद न्यायालय ने सुनवाई करते हुए पंजाब पुलिस को निर्देश दिया कि वे कपल को सुरक्षा प्रदान करें।

➡️ Video देखें: हिमाचल टोल नाको को लेकर पंजाब के लोगों को मिले राहत नही तो वसूलेंगे यहां भी एंट्री फीस, नंगल विकास मोर्चा।

रविवार को कपल ने निहंगों के हंगामे पर जारी किया था वीडियो

निहंगों के विरोध के बाद अब कपल ने रविवार को अपना एक वीडियो जारी किया था। जिसमें कपल ने कहा था कि वे अपने परिवार के साथ श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) जाएंगे और वहां अपनी अर्जी लगाएंगे। सहज ने कहा था कि श्री दरबार साहिब पहुंचकर पूछूंगा कि मैं दस्तार (पगड़ी) सजा सकता हूं या नहीं।

लेकिन अगर मैं गलत हूं तो मुझे सजा मिलनी चाहिए। वीडियो में सहज के साथ उनकी पत्नी गुरप्रीत भी मौजूद थी। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। जिसके बाद दोबारा निहंग बाबा मान सिंह ने नया वीडियो जारी किया।

➡️ Video देखें: टारगेट न्यूज की खबर का असर, नंगल पहुचा जिला स्वाथ्य विभाग, सिविल अस्पताल में घूम रहे “चूहों” को लेकर देखें क्या कहा।

सहज ने आरोप लगाया था कि मेरे और मेरे परिवार के साथ जहां भी गलत हो रहा है, हमारी बात सुनी जानी चाहिए। सहज ने आगे कहा था कि मुझे पूरा यकीन है कि हमें इंसाफ दिया जाएगा। क्योंकि हमारी संस्था सही को सही और गलत को गलत बताती है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब से मेरा निवेदन है कि मेरी और मेरे परिवार सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए व मेरे रेस्टोरेंट की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए।

कपल के रेस्टोरेंट के बाहर निहंगों ने किया था प्रदर्शन

बता दें कि बीते दिनों जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल के रेस्टोरेंट के बाहर निंहगों ने जमकर प्रदर्शन किया था। जहां निहंगों ने मांग की थी कि कुल्हड़ पिज्जा कपल द्वारा वायरल हुई अश्लील वीडियो को लेकर बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है।

अगर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों से जितनी भी वीडियो है कुल्हड़ पिज्जा कपल डिलीट कर देता है तो ठीक, नहीं तो फिर वह चाहे सारी पुलिस को बुला लें और उनके सामने वह उनकी पगड़ी को वापस कर दें। उसके बाद वह जो वीडियो बनाए उससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

वीडियो डिलीट न करने पर एक्शन लेने को कहा था

निहंगों ने कहा था कि अगर वह वीडियो डिलीट नहीं करता तो उसके खिलाफ वह सख्त एक्शन लेंगे। निहंगों ने कहा कि वह जेल जाने से नहीं डरते, वह इस मामले को लेकर रोष जाहिर रखेंगे। उन्होंने कहा थाना डिवीजन नंबर 4 के प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह मामला शांत करवाया था। जाते जाते निहंगों ने धमकी दी थी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह खुद इसका एक्शन लेंगे।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के टिकट कटे चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण भूमि और राजस्व रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए कदम अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी AI से नौकरियों पर खतरा! भारत पर असर को लेकर मूडीज का अलर्ट BJP के आरोपों पर CM सुक्खू का जवाब! बोले- 100 कमरों वाला नया पीटरहॉफ बनाएंगे दीवाली के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में स्वच्छता की पोल खुली, कचरे से पटे मिले कैंपस के मुख्य स्थल भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री