Home Una News खेलों को बढ़ावा दे रही सुक्खू सरकार, सुविधाओं के विस्तार पर जोर...

खेलों को बढ़ावा दे रही सुक्खू सरकार, सुविधाओं के विस्तार पर जोर : विवेक शर्मा

बंगाणा (ऊना)। राजवीर दीक्षित

(Sukhu government promoting sports, emphasizing expansion of facilities: Vivek) प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सुक्खू सरकार लगातार प्रयास कर रही है तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यह बात कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमांदरी में अंडर-14 छात्राओं की तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल में कबड्डी के लिए नए मैट उपलब्ध करवाने हेतु 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।
23 सितंबर तक चलने वाली इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के पांच ब्लॉकों से 421 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, जूडो, खो-खो, हैंडबॉल, कुश्ती, हॉकी, टेबल टेनिस और बास्केटबॉल के मुकाबले होंगे।
विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन और खेल सुविधाओं के विकास पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण का भी सशक्त माध्यम हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है तथा वे चुनौतियों का सामना करना सीखते हैं।
विधायक ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने प्रतिभागी छात्राओं से पूरी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने तथा जीत-हार से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों में आपसी प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।

उन्होंने छात्राओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं और खेलों के माध्यम से अपने भविष्य को संवारें। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा अन्य प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। अभिभावकों का प्रोत्साहन बच्चों का मनोबल बढ़ाता है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर विधायक ने प्रतियोगिता में भाग ले रही खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट के लिए 5,100 रुपये देने की घोषणा भी की।

इस मौके पर कांग्रेस महामंत्री रमेश बंगा, जिला परिषद सदस्य सुमित शर्मा, बीडीसी सदस्य बलविंदर सिंह, प्रधान सुदेश कुमारी, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना सोमलाल धीमान, प्रधानाचार्य नवीन कुमार, एसएमसी प्रधान मनोज कुमार, समाजसेवी राजेंद्र कौशल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब के पास कांग्रेस का कोई विजन नहीं: अमन अरोड़ा हरियाणा में अमित शाह का दौरा: पंजाब चुनाव पर भाजपा की नजर, कांग्रेस ने पूछे आठ तीखे सवाल पंजाब विधानसभा चुनाव: मल्लिकार्जुन खड़गे ने AAP पर साधा निशाना, बताया भाजपा की 'बी टीम' अमृतसर: वीजा अवधि समाप्त होने पर तीन थाई नागरिकों को किया गया निर्वासित कालका-शिमला टॉय ट्रेन होगी हरित, हाइड्रोजन संचालित तकनीक अपनाने की तैयारी LPU हिंसा केस में NIA की एंट्री के संकेत! पंजाब को 72 घंटे का अल्टीमेटम विदेशियों को बड़ी छूट! पासपोर्ट-वीजा नियम बदले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में पंजाबी मूल के उम्मीदवारों का शानदार प्रदर्शन, रचा इतिहास रोनाल्डो का संन्यास! पुर्तगाल की जर्सी को कहा अलविदा मोहाली में कानून की छात्रा से मारपीट और छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज