द टारगेट न्यूज वेब डेस्क
बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने संसद लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। दिल्ली में बारिश के बीच कंगना जब संसद पहुंचीं तो उनका सादगी भरा पारंपरिक अंदाज लोगों को पसंद आया, लेकिन उनके महंगे एक्सेसरीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।
कंगना ने इस दौरान नॉर्थईस्ट की पेल ब्लू Eri सिल्क साड़ी पहनी थी। साड़ी का डिजाइन बेहद सिंपल और एलिगेंट था। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग का शॉर्ट-स्लीव ब्लाउज पहना और साड़ी को क्लासिक तरीके से ड्रेप किया। उन्होंने ज्वेलरी भी बेहद कम रखी, जिससे उनका पूरा लुक काफी सटल नजर आया।
लेकिन कंगना के इस सिंपल लुक में लग्जरी का तड़का उनके एक्सेसरीज ने लगाया। सबसे ज्यादा चर्चा उनके ब्लैक Hermès Birkin बैग की रही। Togo लेदर से बने इस स्ट्रक्चर्ड बैग में ब्रांड के सिग्नेचर टॉप हैंडल और गोल्ड हार्डवेयर नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस Birkin बैग की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये है।
इसके अलावा कंगना ने Rolex Lady-Datejust घड़ी भी पहनी थी, जिसमें चॉकलेट ब्राउन डायल दिखाई दिया। इस घड़ी की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई जा रही है।
दिल्ली की बारिश से बचने के लिए कंगना के हाथ में एक खूबसूरत प्रिंटेड छाता भी नजर आया। यह छाता Good Earth का बताया जा रहा है, जिसकी कीमत करीब 6,100 रुपये है। एक्वा टोन वाले इस छाते पर ट्रॉपिकल प्रिंट और नीचे ग्राफिक शेवरॉन पैटर्न था, जबकि इसमें लकड़ी का हैंडल दिया गया था।
कंगना का पूरा संसद OOTD सादगी और लग्जरी का शानदार कॉम्बिनेशन नजर आया। जहां उनकी हल्की नीली साड़ी और सफेद ब्लाउज ने पारंपरिक और सादगी भरा लुक दिया, वहीं 35 लाख की Birkin, 21 लाख की Rolex और 6,100 रुपये के छाते ने उनके लुक को हाई-फैशन टच दे दिया।



















