Home Himachal Pradesh माता चिंतपूर्णी में सुगम दर्शन के लिए आधार कार्ड जरूरी

माता चिंतपूर्णी में सुगम दर्शन के लिए आधार कार्ड जरूरी

पास में इस्तेमाल आधार कार्ड धारक की मौके पर मौजूदगी अनिवार्य
लिफ्ट के पास निर्धारित स्थान पर दिखाना होगा आधार कार्ड, अनुपस्थिति में नहीं मिलेगा प्रवेश

ऊना । राजवीर दीक्षित
Aadhaar Card Mandatory for Sugam Darshan at Mata Chintpurni Temple चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन प्रणाली का लाभ लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब आधार कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा। जिस श्रद्धालु के आधार कार्ड के आधार पर सुगम दर्शन पास बनाया गया है, उसकी मौके पर मौजूदगी भी जरूरी होगी। आधार कार्ड धारक की अनुपस्थिति में पास में शामिल अन्य श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के माध्यम से मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एसडीएम चिंतपूर्णी पारस अग्रवाल ने बताया कि सुगम दर्शन प्रणाली के तहत एक आधार कार्ड के आधार पर दो, चार अथवा पांच श्रद्धालुओं के पास बनाए जा सकते हैं। हालांकि, पास बनवाने के लिए इस्तेमाल किए गए आधार कार्ड धारक को लिफ्ट के पास निर्धारित स्थान पर स्वयं मौजूद रहना होगा।

उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति को मौके पर अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। जांच के दौरान यदि आधार कार्ड धारक मौजूद नहीं पाया जाता है तो उस आधार कार्ड के आधार पर बनाए गए पास को मान्य नहीं माना जाएगा और संबंधित श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन प्रणाली के तहत मंदिर में दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एसडीएम ने श्रद्धालुओं से सुगम दर्शन व्यवस्था के तहत निर्धारित नियमों का पालन करने तथा दर्शन के लिए आधार कार्ड साथ रखने की अपील की है।

 

एक आधार कार्ड पर पांच तक पास
* एक आधार कार्ड पर दो, चार या पांच श्रद्धालुओं के पास बनाए जा सकते हैं।
* पास में इस्तेमाल आधार कार्ड धारक की मौके पर मौजूदगी जरूरी।
* लिफ्ट के पास निर्धारित स्थान पर दिखाना होगा आधार कार्ड।
* आधार कार्ड धारक अनुपस्थित मिला तो सुगम दर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी।

Translate »
error: Content is protected !!