Home Local news दुकानदार ने जहर निगला, 9 पन्नों के नोट में गर्लफ्रेंड पर आरोप

दुकानदार ने जहर निगला, 9 पन्नों के नोट में गर्लफ्रेंड पर आरोप

लुधियाना। राजवीर दीक्षित 

(Shopkeeper swallows poison; accuses girlfriend in 9-page note) शहर में एक दुकानदार की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना से पहले मनप्रीत ने कथित तौर पर 9 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी महिला मित्र पर कई आरोप लगाए हैं।

दुकान पर बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मनप्रीत 16 सितंबर को शाम करीब 4 बजे अपनी दुकान न्यू करियाना स्टोर पर गया था। इसी दौरान उसने कोई जहरीली चीज निगल ली। हालत बिगड़ने पर उसे रघुनाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 6 बजे उसकी मौत हो गई।

9 पन्नों के नोट में रिश्ते का जिक्र

पुलिस के अनुसार, दुकान में मनप्रीत की कॉपी से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में मनदीप कौर का नाम लिखा होने की बात सामने आई है। इसमें मनप्रीत ने कथित तौर पर लिखा कि वह महिला उसके साथ तीन साल रही और बाद में किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई।

पैसों और लैपटॉप का भी जिक्र

सुसाइड नोट में करीब 3 से 4 लाख रुपये, लैपटॉप और अन्य सामान का भी जिक्र किए जाने की बात कही गई है। पुलिस ने नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी की पहले हो चुकी थी मौत

जांच अधिकारी ASI महिन्द्रपाल के मुताबिक, मनप्रीत की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। मनप्रीत की मनदीप कौर से करीब तीन साल से दोस्ती थी और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

BNS के तहत केस दर्ज

पुलिस ने मनदीप कौर के खिलाफ धारा 108 और 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई जांच और सामने आए साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Translate »
error: Content is protected !!