Home Breaking News कुल्लू में दिवाली की आतिशबाजी पर प्रशासन का पहरा! दो घंटे ही...

कुल्लू में दिवाली की आतिशबाजी पर प्रशासन का पहरा! दो घंटे ही चला सकेंगे ग्रीन पटाखे!

कुल्लू।राजवीर दीक्षित

दिवाली पर जश्न के साथ पर्यावरण और लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कुल्लू प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम जयवंती ठाकुर के आदेशानुसार दिवाली के दिन केवल ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति होगी। आतिशबाजी का समय रात 8 बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पटाखों की बिक्री केवल उन्हीं दुकानदारों को करने दी जाएगी, जिनके पास पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (PESO) का वैध लाइसेंस होगा। अस्थायी दुकानों को भी अग्नि सुरक्षा के सभी निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।

आदेशों के मुताबिक अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और अन्य घोषित साइलेंस जोन के आसपास पटाखे चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। आतिशबाजी केवल निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही की जा सकेगी। बाजारों और रिहायशी इलाकों के नजदीक पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी।

निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज वाले पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर भी रोक लगाई गई है। वहीं, लड़ियों और श्रृंखलाबद्ध पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

प्रशासन ने कुल्लू उपमंडल में पटाखों की बिक्री और सार्वजनिक आतिशबाजी के लिए छह स्थान निर्धारित किए हैं।

  • नेहरू पार्क, सरवरी

  • रामबाग अखाड़ा

  • रथ मैदान, ढालपुर

  • मेला मैदान, भुंतर

  • जिया पुल के नीचे, भुंतर

  • काली माता मंदिर के पास, सराभाई

इनमें रामबाग अखाड़ा सार्वजनिक आतिशबाजी के लिए निर्धारित किया गया है, जबकि बाकी पांच स्थानों पर पटाखों की बिक्री होगी। संबंधित तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों में लाइसेंस जारी करेंगे। दुकानदार केवल अधिकृत कंपनियों से प्राप्त स्वीकृत पटाखे ही बेच सकेंगे।

प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाने की अपील की है। हालांकि, स्थानीय निवासियों ने दिवाली से काफी पहले ही बाजारों में पटाखों की बिक्री शुरू होने पर चिंता जताई है।

लोगों के मुताबिक दशहरा उत्सव शुरू होने से पहले ही शहर की कई दुकानों पर पटाखे बिकने लगे थे। अखाड़ा बाजार, सुल्तानपुर, सरवरी और लोअर ढालपुर जैसे इलाकों में बच्चों को पटाखे चलाते हुए भी देखा गया।

स्थानीय निवासियों ने भीड़भाड़ वाले बाजारों और रिहायशी इलाकों में पटाखे बेचने वाली दुकानों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से दिवाली से कम से कम एक महीने पहले ही निगरानी बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की अपील की है।

अब देखना होगा कि दिवाली के लिए जारी सख्त आदेशों को प्रशासन जमीन पर कितनी प्रभावी तरीके से लागू कर पाता है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब में ट्रेन के 4 डिब्बों में आग! मची चीख-पुकार अपनी जड़ों की ओर वापसी: प्रवासी पंजाबी पंजाब में डेयरी फार्मिंग को दे रहे हैं नया जीवन मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के ठिकानों पर 36 घंटे की ईडी छापेमारी समाप्त हिमाचल को मिला 11,973 MU बिजली का हक! पंजाब-हरियाणा को 20 साल तक देनी होगी बिजली! दीवाली से पहले पेंशनभोगियों के लिए राहत, महंगाई राहत में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कुल्लू में दिवाली की आतिशबाजी पर प्रशासन का पहरा! दो घंटे ही चला सकेंगे ग्रीन पटाखे! मोहाली की विशेष CBI अदालत का बड़ा फैसला: FCI चावल खरीद घोटाले में 5 दोषियों को सजा, 12 आरोपी बरी चंडीगढ़: पंजाब युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ब्रिंदर ढिल्लों के खिलाफ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला दर्ज पंचकूला पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया, तीन तस्कर गिरफ्तार चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में मारपीट मामले में पूर्व पंजाब युवा कांग्रेस अध्यक्ष ब्रिंदर ढिल्लों के खिलाफ FIR दर्ज