Home Himachal Pradesh हिमाचल के युवाओं के लिए खुशखबरी, इस दिन होगी अग्निवीर भर्ती का...

हिमाचल के युवाओं के लिए खुशखबरी, इस दिन होगी अग्निवीर भर्ती का आयोजन; साथ लाना होगा ये डॉक्यूमेंट्स

शिमला । राजवीर दीक्षित

(Great News for Himachal Youth: Agniveer Recruitment to be Held on) हिमाचल प्रदेश के सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर के उम्मीदवारों के लिए भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के तहत वर्ष 2024-25 की भर्ती 3 से 9 सितंबर के बीच आयोजित होगी। ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईई) पास करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।

साथ लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

भर्ती निदेशक ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा में सफल हुए सभी उम्मीदवारों को अपने सिविल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे:

  • दसवीं एवं बारहवीं पास की अंकतालिका
  • मूल निवास स्थायी प्रमाणपत्र
  • डोगर प्रमाण पत्र
  • माइनॉरिटी प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र (तहसीलदार द्वारा ऑनलाइन जारी हुआ)
  • अनापत्ति पत्र
  • खेल प्रमाणपत्र

अगले चरण में चयनित होने के लिए इन मापदंडों से गुजरना होगा

भर्ती निदेशक ने कहा कि अग्निवीर सामान्य प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती के दौरान शारीरिक दक्षता और मापदंड से गुजरना होगा।

➡️ ‘ओवरलोडेड’ बस खाई में गिरी,स्कूल के बच्चे भी घायल। Video देखने के लिए इस लाइन को Click करें।

शारीरिक दक्षता और मापदंड के तहत उम्मीदवारों को:

  • 1.6 किलोमीटर दौड़ 5 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी, जिसके लिए 60 अंक निर्धारित हैं।
  • 10 पुल अप्स करने होंगे, जिसके लिए 40 अंक निर्धारित हैं।
  • 9 फीट लंबी छलांग और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट पास करना होगा।

उम्मीदवार 1.6 किलोमीटर दौड़ को 5 मिनट 45 सेकंड के न्यूनतम समय में पूरी करेंगे, तभी वे भर्ती रैली के अगले चरण के लिए चयनित होंगे।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
बद्दी में विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ और पंजाब में बिक्री के लिए लाई गई अवैध शराब जब्त 54वीं नेहरू जूनियर हॉकी प्रतियोगिता: चंडीगढ़ को सोनीपत से मिली हार, ओडिशा ने पंजाब को हराया इंदौर में दिलजीत dosanjh के koncert पर बड़ा फैसला, इन 4 गानों के प्रदर्शन पर लगी रोक फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा से पहले सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल मोहाली का समगौली कचरा संयंत्र जल्द होगा शुरू, मेयर ने दी जानकारी दीवाली पर नेत्र आपातकाल से निपटने के लिए पीजीआई ने की पूरी तैयारी, 20 डॉक्टरों की टीम तैनात जातिसूचक टिप्पणी विवाद: कांग्रेस नेता वरिंदर ढिल्लों ने गुरुद्वारा साहिब में खाई कसम, खुद को बताया बेकसूर खरड़ में धान की सरकारी खरीद रोकने के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के परिसरों पर की गई छापेमारी के ब्योरे किए साझा समर्थकों के दबाव और राजनीतिक भविष्य के कारण एसएडी में वापसी कर सकती हैं जागीर कौर