Home Breaking News हिमाचल में पैराग्लाइडिंग के दौरान दर्दनाक हादसा! बीर-बिलिंग में पर्यटक की मौत

हिमाचल में पैराग्लाइडिंग के दौरान दर्दनाक हादसा! बीर-बिलिंग में पर्यटक की मौत

कांगड़ा।राजवीर दीक्षित

हिमाचल प्रदेश के विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक और दर्दनाक हादसे ने एडवेंचर टूरिज्म की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार शाम टेंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर नोएडा निवासी 26 वर्षीय पर्यटक शुभम डोभियाल की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। हादसा उड़ान भरने के करीब छह मिनट बाद हुआ।

जानकारी के अनुसार, शुभम अपनी बहन और तीन चचेरे भाइयों के साथ हिमाचल घूमने आया था। वह स्थानीय टेंडम पायलट विनय कुमार के साथ पैराग्लाइडिंग कर रहा था। इसी दौरान वह पैराग्लाइडर से नीचे गिरकर लैंडिंग जोन के पास घने जंगल में जा गिरा। पायलट सुरक्षित लैंडिंग करने में कामयाब रहा और उसने दूसरे पायलटों को पर्यटक के गिरने की सूचना दी।

इसके बाद खोज अभियान शुरू किया गया। देर शाम जंगल से शुभम का शव बरामद किया गया।

कांगड़ा पुलिस ने इस मामले में पायलट विनय कुमार के खिलाफ थाना बीड़ में लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

कांगड़ा के एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि जांच में यह भी देखा जा रहा है कि उड़ान के दौरान पर्यटक की सेफ्टी बेल्ट ढीली हुई थी या टूट गई थी। इसके अलावा हादसे के अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि प्रशासन हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि टेंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान पर्यटक पूरी तरह पायलट पर भरोसा करते हैं, इसलिए सुरक्षा नियमों का पालन बेहद जरूरी है।

मृतक के चचेरे भाई मनीष ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पैराग्लाइडिंग की थी। उन्हें हादसे की जानकारी तब मिली, जब वे अपनी उड़ान पूरी कर लैंडिंग के बाद नीचे पहुंचे और पायलट ने घटना के बारे में बताया।

बीड़-बिलिंग में हुए इस हादसे ने एक बार फिर व्यावसायिक पैराग्लाइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था को सवालों के घेरे में ला दिया है। हर साल हजारों देशी-विदेशी पर्यटक यहां पैराग्लाइडिंग का रोमांच लेने पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सेफ्टी हार्नेस, उड़ान से पहले उपकरणों की जांच, उनकी नियमित देखभाल और पायलटों की निगरानी बेहद महत्वपूर्ण है।

इस हादसे के बाद पैराग्लाइडिंग संचालन में सख्त सुरक्षा जांच और प्रभावी निगरानी की मांग फिर तेज हो गई है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में दिखा अनूठा नजारा, 10 साल की बच्ची और 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने एक साथ ली हिस्सा हिमाचल में पैराग्लाइडिंग के दौरान दर्दनाक हादसा! बीर-बिलिंग में पर्यटक की मौत कुलगाम में CRPF पर आतंकी हमला! 3 जवान घायल, हमलावर फरार माता-पिता के सामने देश के लिए गोल करना बेहद खास अनुभव: भारतीय हॉकी खिलाड़ी अंगद बीर पंजाब में जनगणना का बिगुल! 16 नवंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हरियाणा में शराब पार्टी के दौरान दोस्त का मर्डर! चंडीगढ़ में ली कार्बुजियर द्वारा डिजाइन किए गए हेरिटेज मैनहोल कवर चोरी, दो गिरफ्तार नशे के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे CM सुक्खू, मंडी में 13 नवंबर को जागरूकता मार्च पंजाब और हरियाणा पुलिस ने 2027 विधानसभा चुनावों से पहले बढ़ाई आपसी तालमेल बाबा नौध सिंह: 95 वर्ष की आयु में स्वर्ण मंदिर की रक्षा के लिए शहीद हुए महान सिख योद्धा