शिमला । राजवीर दीक्षित
(Administrative leadership reshuffled in Himachal; find out who has been assigned which charge) हिमाचल में प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने कुल्लू और किन्नौर के जिला उपायुक्तों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया है।2016 बैच के आईएएस अधिकारी अमित कुमार शर्मा को अब कुल्लू का नया जिला उपायुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह किन्नौर के डीसी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
कुल्लू में अमित कुमार शर्मा एडीएम कम परियोजना निदेशक डीआरडीए को सौंपे गए अतिरिक्त कार्यभार से उन्हें भारमुक्त करेंगे। यानी अब कुल्लू प्रशासन की कमान नियमित रूप से नए उपायुक्त के हाथों में होगी।
वहीं, बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ विकास प्राधिकरण की सीईओ सोनाक्षी सिंह तोमर को किन्नौर का नया जिला उपायुक्त बनाया गया है।दरअसल, कुल्लू में रेव पार्टियों से जुड़े मामले के बाद प्रशासनिक स्तर पर बदलाव की स्थिति बनी थी। उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत पूर्व डीसी को हटाया गया था, जिसके बाद एडीएम सुरजीत सिंह को कुल्लू के डीसी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था।अब सरकार ने इस अतिरिक्त व्यवस्था को खत्म करते हुए कुल्लू में स्थायी तौर पर नए डीसी की नियुक्ति कर दी है।वहीं जलशक्ति विभाग में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बदली गई है। हमीरपुर जोन के मुख्य अभियंता रोबिन दुबे को मंडी जोन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।कुल मिलाकर, एक ही आदेश के जरिए जिला प्रशासन और जलशक्ति विभाग में कई अहम जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
लंबे इंतजार का हुआ अंत! अनुराग चंद्र शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, HPTDC के नए MD बने
हिमाचल प्रदेश में IAS अधिकारियों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल सामने आया है। सरकार ने दो IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए हैं।2016 बैच के IAS अधिकारी अनुराग चंद्र शर्मा को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम यानी HPTDC का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। अनुराग चंद्र शर्मा लंबे समय से नई तैनाती का इंतजार कर रहे थे और अब सरकार ने उन्हें प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन निगम की जिम्मेदारी सौंपी है।
वह धर्मशाला में स्थित HPTDC कार्यालय में अपना कार्यभार संभालेंगे। वहीं, मौजूदा MD डॉ. राजीव कुमार को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। हिमाचल को देश-दुनिया में पर्यटन के नक्शे पर और मजबूत बनाने की चुनौती के बीच यह नियुक्ति काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारी के साथ पर्यटन निगम के कामकाज में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।



















