Home Breaking News भारत का पलटवार: ऑपरेशन सिंदूर — आतंक का अंत, न्याय की शुरुआत

भारत का पलटवार: ऑपरेशन सिंदूर — आतंक का अंत, न्याय की शुरुआत

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Justice Delivered: Operation Sindoor)22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले का जवाब अब भारत ने अपने अंदाज़ में दे दिया है। “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात 1:30 बजे पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला किया। इस सटीक और सीमित स्ट्राइक में 9 ठिकानों पर ध्वस्त कर दिया गया, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के केंद्र शामिल हैं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर: आतंकवाद पर निर्णायक प्रहार
रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि यह ऑपरेशन विशेष रूप से आतंकियों को निशाना बनाने के लिए किया गया था। पाकिस्तानी सेना की किसी भी सुविधा को क्षति नहीं पहुंचाई गई। यह भारत की रणनीतिक संयम और सटीक कार्रवाई का परिचायक है। मंत्रालय ने बयान में कहा — “यह न्याय का दिन है। भारत ने आतंकी हमले का जवाब उन्हीं की भाषा में दिया है।”

Video देखें: BJP के इस दिग्गज नेता राजेश चौधरी के बेबाक बोल।

प्रधानमंत्री की सीधी निगरानी
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी रात ऑपरेशन की निगरानी की। तीनों सेनाओं — थल, जल और वायु — ने समन्वय से इस अभियान को अंजाम दिया। यह कार्रवाई भारत के आतंकवाद के खिलाफ अडिग रुख का प्रमाण है।

Video देखें: भाजपा को छोड़ AAP के हो गए अमित बरारी।

LOC पर पाक की बौखलाहट
ऑपरेशन के तुरंत बाद पाकिस्तानी सेना ने LOC पर भारी गोलीबारी की, जिसमें भारत के तीन निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Video देखें: नंगल डैम पर पानी को लेकर संघर्ष।

हवाई उड़ानों पर असर
सुरक्षा कारणों से श्रीनगर एयरपोर्ट अस्थायी रूप से आम नागरिकों के लिए बंद कर दिया गया है। एयर इंडिया ने कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द या डायवर्ट कर दिया है।

Video देखें: ‘साड्डा MLA साड्डे नाल’ मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं।

दुनिया को भारत ने दी जानकारी
भारत ने अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात सहित प्रमुख देशों को ऑपरेशन की जानकारी दी है और उन्हें क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया है।

Video देखें: सरेआम गोली मारने की धमकी, FIR हुई दर्ज।

जय हिंद: न्याय मिल चुका है
ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ हर मोर्चे पर तैयार है। यह कार्रवाई केवल जवाब नहीं, बल्कि आने वाले समय में आतंक के खिलाफ भारत की रणनीतिक नीति का संकेत है।

Translate »
error: Content is protected !!