चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(“Rajma is a ‘Powerhouse’ of Health! You’ll be amazed to know its benefits”) -चावल का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद से भरपूर ये डिश आपकी सेहत के लिए भी किसी सुपरफूड से कम नहीं है?
डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक राजमा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और कई जरूरी मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत और फिट रखने में मदद करते हैं।
राजमा खासतौर पर शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ शरीर को एनर्जी भी देता है। वहीं इसमें मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा घटता है।
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो राजमा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे ओवरईटिंग कम होती है और वजन कंट्रोल में रहता है। इतना ही नहीं, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण यह ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने नहीं देता, इसलिए डायबिटीज मरीजों के लिए भी इसे अच्छा माना जाता है।
राजमा हड्डियों और दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, जबकि विटामिन-B1 याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है।
हालांकि, एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि राजमा को हमेशा अच्छी तरह उबालकर ही खाना चाहिए। जिन लोगों को गैस, पेट फूलने या यूरिक एसिड की समस्या है, उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है राजमा-चावल… इसलिए अगली बार जब आपकी प्लेट में राजमा आए, तो याद रखिए कि आप सिर्फ स्वाद नहीं बल्कि सेहत का ‘पावरहाउस’ खा रहे हैं!



















