Home Chandigarh शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म ! फौजी युवक पर गंभीर...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म ! फौजी युवक पर गंभीर आरोप,शिकायत दर्ज

ऊना । राजवीर दीक्षित

(Rape of a young woman on the pretext of marriage! Serious allegations against an army ,complaint registered.)ऊना जिले के थाना अंब क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अंब क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय युवती ने पंजाब के तलवाड़ा निवासी एक फौजी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपी उसकी सहेली का भाई था, जिसके जरिए दोनों की पहचान हुई थी।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से शादी का वादा करता रहा और इसी बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया है।

इसके बाद युवती ने थाना अंब पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

👉 पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Translate »
error: Content is protected !!