Home Crime पंजाब में फैक्ट्री मालिक का कत्ल:शराब पार्टी में दोस्त से हुआ विवाद

पंजाब में फैक्ट्री मालिक का कत्ल:शराब पार्टी में दोस्त से हुआ विवाद

लुधियाना। राजवीर दीक्षित।

(Factory owner murdered in Punjab: Dispute with friend during liquor party) लुधियाना के हैबोवाल इलाके में कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करने वाले 40 वर्षीय फैक्ट्री मालिक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात का आरोप मृतक के दोस्त पर लगा है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का मोबाइल भी वारदात के बाद से स्विच ऑफ आ रहा है।

मृतक की पहचान जतिंदर राजपूत के रूप में हुई है। उसकी हरगोबिंद नगर में फैक्ट्री है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

शराब पार्टी के दौरान बिगड़ी बात

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात जतिंदर अपनी फैक्ट्री में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका एक दोस्त के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोपी ने कथित तौर पर तेजधार हथियार से जतिंदर की गर्दन पर वार कर दिया।

हमले में जतिंदर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

सुबह भाई ने देखा खून से लथपथ शव

हैबोवाल थाना पुलिस के SHO जसवीर सिंह के मुताबिक, पुलिस को सुबह करीब साढ़े 9 बजे हत्या की सूचना मिली। मृतक का भाई जब फैक्ट्री पहुंचा तो पहली मंजिल पर जतिंदर का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

हत्या की असली वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब पार्टी के दौरान दोनों के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ, जिसने खूनी वारदात का रूप ले लिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
रविवार विशेष: भगवान सूर्य देव की कृपा से चमकेगा भाग्य, जानें सात घोड़ों के रथ का रहस्य, अर्घ्य विधि और अचूक उपाय आज का विस्तृत राशिफल: रविवार को सूर्य देव की कृपा से किन राशियों को मिलेगा मान-सम्मान और लाभ? पढ़ें 12 राशियों का भविष्यफल ब्रिटिश कोलंबिया कैबिनेट में दो पंजाबी मूल के विधायक शामिल, चार को मिली संसदीय सचिव की जिम्मेदारी रिश्वतखोर अफसर के घर करोड़ों का माल, सोना-चांदी बरामद! शादी में फायरिंग का वीडियो वायरल, AAP नेता पर आरोप! पंजाब में दिन दिहाड़े चली गोलियां: घर और सैलून पर फायरिंग! APK से 20 करोड़ की साइबर लूट, 22 ठग गिरफ्तार! ऊना में 10 कुत्तों की ABC सर्जरी, पशु चिकित्सकों को मिला प्रशिक्षण NEET पेपर लीक केस में 14 आरोपियों पर शिकंजा, 25 से रोजाना सुनवाई अग्निवीरों का डेटा बेचने निकला 14 साल का लड़का, ₹500 में लगाई बोली!