द टारगेट वेब डेस्क
(‘IOCL Recruitment 2026″) इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के लिए ट्रेड और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 1450 पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि 12वीं पास, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की आखिरी तारीख 12 अगस्त 2026 तय की गई है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।

कौन कर सकता है अप्लाई?
शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। उम्मीदवार के पास 12वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में ITI, तीन साल का डिप्लोमा या किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री जैसे BA, B.Sc या B.Com हो सकती है। सामान्य तौर पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। वहीं SC/ST और PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों में नियमानुसार छूट दी गई है।
उम्र सीमा क्या है?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 24 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना ध्यान से पढ़ें और पात्रता पूरी करने के बाद ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन से पहले जरूरी दस्तावेज और जानकारी तैयार रखना बेहतर होगा।



















